मनोरंजन

OTT Web Series: OTT पर देखिए रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज, IMDb पर भी लोकप्रिय

Special Coverage Desk Editor
16 March 2024 4:55 PM GMT
OTT Web Series: OTT पर देखिए रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज, IMDb पर भी लोकप्रिय
x
OTT Web Series: OTT पर प्यार-मोहब्बत से लेकर एक्शन तक, हर तरह का कंटेंट आसानी से मिल जाता है, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करता है।

OTT Web Series: OTT पर प्यार-मोहब्बत से लेकर एक्शन तक, हर तरह का कंटेंट आसानी से मिल जाता है, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करता है। अब अगर आप रोमांस जॉनर देखने पसंद करते हैं और कुछ दिल छू लेने वाली कहानी की तलाश में हैं तो चलिए आज कुछ ऐसी ही शानदार वेब सीरीज के बारे में जानते हैं। इन सीरीज की कहानी न सिर्फ आपका दिल जीत लेगी, बल्कि अंत तक आपको बांधे रखेगी। आइए इन सीरीज पर नजर डालते हैं।

'पर्मानेंट रूममेट्स'

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस वेब सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसकी कहानी एक ऐसे जोड़े के बारे में है, जो 3 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद साथ रहने का फैसला करता है। इसके बाद दोनों के बीच में होने वाली नोकझोंक और प्यार को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज को IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है।

'लिटिल थिंग्स'

'लिटिल थिंग्स' की कहानी एक ऐसे कपल की है, जिसे देख आप खुद से जुड़ाव महसूस कर पाएंगे और यह आपका दिल जरूर जीत लेगी। इस सीरीज में ध्रुव सहगल और मिथिला पलकर मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने ध्रुव और काव्या का किरदार निभाया है, जो मुंबई में साथ रहते हैं। दोनों अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। IMDb पर 8.2 रेटिंग वाली ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

'सोलमेट्स'

'सोलमेट्स' प्रियांशु पेनयुली और अंशुल चौहान अभिनीत सीरीज है, जिसे भी IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है। इसमें 2 ऐसे लोगों की कहानी दिखाई है, जो साथ में स्कूल में पढ़े होते हैं और फिर सालों बाद शिलांग की यात्रा के दौरान मिलते हैं। ऐसे में दोनों साथ में सफर तय करते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। ये सीरीज भी रोमांस से भरपूर है और अंत तक मनोरंजन करेगी। इस आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल'

विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी की अदाकारी से सजी सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के 3 सीजन आ चुके हैं। इसकी कहानी 2 ऐसे लोगों की है, जिनका रिश्ता अपने-अपने प्रेमियों के साथ खत्म हो चुका है। ऐसे में दोनों अपने टूटे हुए दिल के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। इस सीरीज को MX प्लेयर, ZEE5 और अल्ट बालाजी पर देखा जा सकता है। इसे IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है।

'फ्लेम्स'

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज 'फ्लेम्स' के अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें क्लास में पहले स्थान पर आने वाले रजत की कहानी दिखाई गई है, जिसे स्कूल में आई नई छात्रा इशिता से प्यार हो जाता है। इस बीच उसके दोस्त पांडे और अनुषा भी एक-दूसरे के प्यार कर बैठते हैं। स्कूल में होने वाले पहले प्यार का अहसास कराती इस सीरीज को IMDb पर 8.9 रेटिंग मिली है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story