- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत की होगी जांच, DM ने दिए आदेश, 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई
Mukhtar Ansari Death:मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में बांदा के डीएम ने जांच का आदेश दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम के आदेश के बाद तीन सदस्यीय कमेटी बनी है. मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच करने वाली है. पूर्व विधायक अंसारी का गुरुवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अब तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी. मौत से पहले की अंसारी लगातार ये दावा कर रहा था कि उसे खाने में हलका जहर दिया जा रहा है. वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि मुजरिम को खाना देने से पहले डिप्टी जेलर द्वारा चखा जाता है. खाने को बनाते समय चेक किया जाता है.
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का कहना है कि तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें प्रशासन की ओर से नहीं मिली. उन्हें इसके बारे में मीडिया के जरिए पता चला है. उसने बताया कि वह दो दिन पहले मुख्तार से मिलने आया था, लेकिन उसे इजाजत नहीं मिली. उनका दावा है कि पिता मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया गया है. 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें यह जहर दिया गया. उमर अंसारी के अनुसार, वे न्यायपालिका का रुख करेंगे. उन्हें उस पर पूरा भरोसा है.
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. इस दौरान उमर अंसारी का कहना है कि इसके लिए लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है. उसके बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद परिवार की ओर से आगे की प्रक्रिया की जाएगी.
इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेल में बंद नेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात को अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. यहां पर हालात का जायजा लिया. अंसारी की मौत की वजह से सुरक्षा के मामले पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से राज्यभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है.