Archived

INDvsSL Live: श्रीलंका 291 पर ऑलआउट, इंडिया का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन लौटे पवेलियन

Special Coverage News
28 July 2017 7:56 AM GMT
INDvsSL Live: श्रीलंका 291 पर ऑलआउट, इंडिया का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन लौटे पवेलियन
x
श्रीलंका 291 पर ऑलआउट हो गई।
गाले: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। श्रीलंका 291 पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की पारी सिमटने के बाद भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा है। लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और पहली पारी में शतक जड़ने वाले शिखर धवन 14 रन बनाकर आउट हो गए।
अब क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और अभिनव मुकुंद मौजूद हैं। भारत को श्रीलंका पर 309 रनों की बढ़त हासिल है, जो अब 328 रनों की हो गई है। श्रीलंकाई मौसम को देखते हुए भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन नहीं दिया है। भारत की तरफ से जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा शमी ने 2 व अश्विन, उमेश और पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), अभिनव मुकुंद, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : रंगना हेराथ (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दानुशिका गुणथिलका, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा और नुवान प्रदीप।
Next Story