Archived

हैदराबाद: कांग्रेस के कद्दावर नेता के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

Special Coverage News
28 July 2017 1:00 PM GMT
हैदराबाद: कांग्रेस के कद्दावर नेता के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
x
कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे विक्रम गौड़ को हैदराबाद के बंजारा पहाड़ी स्थित उनके निवास पर अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर उन पर हमला किया।
हैदराबाद: कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे विक्रम गौड़ को हैदराबाद के बंजारा पहाड़ी स्थित उनके निवास पर अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर उन पर हमला किया। उन्हें हाथों पर दो गोली लगी है जिसके बाद उन्हें जुबिली हिल्स अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के विक्रम अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने घर के बाहर ही विक्रम पर फायरिंग कर दी। विक्रम के परिजनों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। गौड़ की पत्नी शिपाली ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा कि किसी ने उनके पति को मारने की कोशिश की थी।
डॉक्टरों के अनुसार, विक्रम की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस को शक है कि शायद पारिवारिक झगड़े के चलते विक्रम पर हमला किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV खंगालते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बता दे कि मुकेश गौड़ आंध्रप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वाईएसआर रेड्डी सरकार में वह अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं पिता की तरह विक्रम भी राजनीति में सक्रिय है। वह हैदराबाद में निगम चुनाव भी लड़ चुका है।
Next Story