Archived

इस मां की जुड़वा बच्चे की चिंता को जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

Special Coverage News
7 Aug 2016 10:58 AM GMT
इस मां की जुड़वा बच्चे की चिंता को जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान
x
बिहार: दरभंगा के नवादा गांव की रहनेवाली रुनम देवी अपने जुड़वा बच्चे लव और कुश को लेकर काफी चिंतित हैं। 7 साल की उम्र के लव और कुश की शक्ल लगभग एक जैसी है। लव को दर्द होता है तो पीड़ा कुश भी महसूस करता है। अगर लव बीमार हो जाता है तो कुश को भी बुखार आ जाता है। किसी एक को खांसी हो जाए तो दूसरे को भी छींक आने लगती है।

ऐसा होने से न केवल लव और कुश के परिवार वाले हैरान और परेशान हैं बल्कि दरभंगा के डॉक्टर भी इस घटना पर अचंभित हैं। लव-कुश की मां रुनम झा की मानें तो यह संयोग नहीं बल्कि इस तरह की घटनाएं लव और कुश के साथ बराबर होती हैं। रुनम झा का कहना है कि हड्डी टूटने की ही घटना कई बार इन दोनों के साथ हो चुकी है।

दोनों बच्चों का इलाज कर रहे आर्थो स्पेस्लिस्ट डॉक्टर सी. एन. सर्राफा भी हैरान हैं। उनका कहना है कि इस सवाल का जवाब मेरे पास भी नहीं है। जुड़वा बच्चों में कई बातों को लेकर समानता हो सकती है पर अर्थो में ऐसी घटना होना कहीं से भी सम्भव नहीं दिखता। यह एक रिसर्च का विषय है।
Next Story