Archived

पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने बीजेपी दफ्तर का किया उद्धघाटन

Special Coverage News
7 July 2016 1:01 PM GMT
पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने बीजेपी दफ्तर का किया उद्धघाटन
x
फिरोज़पुर एच एम त्रिखा

सरहदी इलाके छावनी में आज भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भाजपा के सदस्य कमल शर्मा ने एक दफ्तर का उद्धघाटन किया. उन्होंने यहां गोबिंद राम मंडल अध्यक्ष भाजपा के दफ्तर का उद्धघाटन करते हुए छावनी इलाके की कार्यकारिणी के सदस्यों से भेंट भी की.


जिक्रयोग है की आज यहां भाजपा छावनी मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए चेहरे कार्यकारिणी में शामिल किये गए हैं मौके पर कमल शर्मा के साथ स्थानीय इलाकों के कौंसलर जोरा सिंह सन्धु ,दविंदर बजाज भी शामिल थे. मौके पर गोबिंद राम मंडल प्रधान ने कहा की हमे कमल शर्मा ने जन हित में काम करने व लोगो की सेवा करने के आदेश जारी किये है.

छावनी की कार्यकारिणी इस तरह है मंडल अध्यक्ष गोबिंद राम, उपाध्यक्ष डाक़्टर वरजिंदर पिक्का, गीता गुप्ता ,रकेश शर्मा, दरबार सिंह, कुंवर प्रताप , राज कुमार उज्वल श्री वास्तव , जनरल सैक्ट्री हैं गगन दिप सिंह एवं अविनाश गुप्ता ,सैक्ट्री का कार्यभार राज कुमार ,प्रदीप अगरवाल ,विपिन गर्ग ,अंकुश जैन व जॉन को सौंपा है. मिडिया सचिव मनीष शुक्ल व कैशियर अजय तायल को बनाया गया है, इधर इलाकों में चर्चा जोरो पर शुरू हो गई है की अब भाजपा जो 2017 विधानसभा चुनाव मामले में चुप्पी साधे बैठी थी अपने पर फैलाएगी.

उल्लेखनीय है की पंजाब में कुछ माह बाद चुनावी दंगल होने वाला है जिसमें तमाम पार्टियां अभी से अपने पत्ते खेलने में जुट चुकी हैं लेकिन इस मामले में भाजपा पीछे है |
Next Story