अयोध्या

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस नेता 15 जनवरी को जाएंगे अयोध्या, करेंगे पूजा-अर्चना!

Arun Mishra
7 Jan 2024 7:28 AM GMT
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस नेता 15 जनवरी को जाएंगे अयोध्या, करेंगे पूजा-अर्चना!
x
वनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या का दौरा करेंगे।

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस के नेता अयोध्या जाएंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। ये सभी 15 नेता 15 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। दरअसल, नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या का दौरा करेंगे।

यह निर्णय शनिवार को लखनऊ में पांडे द्वारा बुलाई गई राज्य नेतृत्व की बैठक के दौरान किया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, “15 जनवरी को, जैसे ही खरमास के बाद शुभ दिन शुरू होंगे, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा। अयोध्या पहुंचने पर ये सभी नेता पवित्र सरयू में डुबकी लगाएंगे और फिर हनुमान गाढ़ी और राम लला की पूजा करेंगे।

पांडे ने हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणामों में पार्टी को मिली निराशा को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण पर भरोसा जताते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बावजूद कांग्रेस हमेशा लोगों से जुड़ी रही है।


Next Story