जौनपुर

दलित लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी, नोंचते-घसीटते रहे दरिंदे, बेटी पापा बचाओ.. बचाओ चिल्लाती रही और फिर किया वीडियो वायरल कर दी

Shiv Kumar Mishra
16 Aug 2023 1:31 PM GMT
दलित लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी, नोंचते-घसीटते रहे दरिंदे, बेटी पापा बचाओ.. बचाओ चिल्लाती रही और फिर किया वीडियो वायरल कर दी
x
Dalit girl was brutalized by 6 boys, the beasts kept scratching and dragging her

जौनपुर में एक दलित लड़की से दरिंदगी का वीडियो सामने आया है। इसमें 6 लड़के उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। उसके शरीर को नोंच रहे हैं। कपड़े फाड़ रहे हैं। लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है। हाथ जोड़ रही है और 'पापा बचाओ-बचाओ' चिल्ला रही है। घटना सोमवार रात यानी 14 अगस्त की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।फिलहाल, पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी भागने लगे। इस दौरान 3 आरोपी छत से कूद गए। इसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी करके इन तीनों को भी पकड़ लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि को अरेस्ट कर लिया हैं।

पूरी घटना मछली शहर तहसील के एक गांव रसूलाबाद की है। पीड़ित अपने परिवार के साथ रहती है। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया, ''14 अगस्त की रात मैं पति और बेटी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात गांव के ही 6 युवक, जिनसे हमारी पुरानी रंजिश भी है। बेटी को बेहोश किया और उठाकर गन्ने के खेत में ले गए।

जबरदस्ती वीडियो बनाया, वायरल कर दिया...

पीड़ित की मां के मुताबिक, वहां आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। जबरदस्ती की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दीं। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं, पति और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। हम लोगों ने लोक लाज के चलते आरोपियों के खिलाफ शिकायत नहीं की थी। लेकिन आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़खानी का वीडियो बना लिया था। जिसे उन्होंने वायरल कर दिया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि को अरेस्ट किया । मामले में SP अजय पाल शर्मा का कहना है कि अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Next Story