कासगंज

कासगंज हादसे में 23 लोगों की मौत, 3 की गंभीर हालत, गाँव में पसरा मातम, मृतकों की सूची हुई जारी

Shiv Kumar Mishra
24 Feb 2024 2:29 PM GMT
कासगंज हादसे में 23 लोगों की मौत, 3 की गंभीर हालत, गाँव में पसरा मातम, मृतकों की सूची  हुई जारी
x
सभी मृतक जनपद एटा के रौरी गाँव और नगला कसा के रहने वाले है।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई है. इस हादसे में 15 की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में चार बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. ये हादसा उस वक़्त हुआ जब श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे.

ख़बर के मुताबिक ये हादसा पटियाली थाना क्षेत्र के दरियाबगंज इलाके में हुआ है, जब श्रद्धालुओं से भरी ये ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई. इस ट्राली में चालीस से ज़्यादा लोग सवार थे और शनिवार सुबह माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी.

हादसे के बाद मची चीख पुकार

इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे. जिसके बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई और लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

सीएम योगी ने किया मुआवज़े का एलान

कासगंज सड़क हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया, सीएम ने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान किया है और गंभीर घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.

कासगंज-थाना पटियाली क्षेत्र की चौकी दरियावगंज में अलीगंज पटियाली रोड पर ट्रेक्टर ट्राली तालाव में पलटने के कारण अबतक की जानकारी से 23 लोगों की मृत्यु हुई है। जिनकी सूची प्रशासन ने जारी की है।

मृतक

1.शकुन्तला देवी पत्नी बीरपाल उम्र 70 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

2. उषमा देवी पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

3. गायत्री पत्नी रजनेश उम्र 52 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

4. गुड्डी उर्फ रामबेटी पत्नी खुन्नू लाल उम्र 75 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

5. सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

6. मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

7. शिवानी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

8. पायल पुत्री राजेश उम्र 02 माह निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

9. संध्या पुत्री मुकुट सिंह उम्र 05 वर्ष निवासी नगला रौरी थाना जैथरा जनपद एटा,

10. लड्डू पुत्र मुकुट उम्र 03 वर्ष निवासी नगला रौरी थाना जैथरा जनपद एटा,

11. जविता पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष निवासी कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

12. कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 07 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

13. कार्तिक पुत्र राजेश उम्र 04 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

14. अंजली पत्नी मुकुट उम्र 24 वर्ष निवासी रौरी थाना जैथरा जनपद एटा,

15. मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

16. पुष्पा पत्नी सतेन्द्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

17. शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

18. दिवांशी पुत्री शिवम उम्र 06 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

19. दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

20. श्यामलता पत्नी रनवीर उम्र 40 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

21. सुनैना पुत्री हरीशचन्द्र शाक्य उम्र 10 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा,

22. सिद्दू पुत्र गौरव उम्र 1.5 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा

23. रोहिल पुत्र राहुल उम्र 06 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा है,

इलाजरत

1. आदित्य पुत्र शिवम उम्र करीब 04 वर्ष

2. दीपाशुं पुत्र भूरे उम्र करीब 10 वर्ष निवासीगण नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा (मेडीकल कालेज अलीगढ)

3. अवनीश पुत्र राजेन्द्र उम्र 60 वर्ष निवासी नगला कसा थाना जैथरा जनपद एटा जिला अस्पताल कासगंज,

Next Story