कासगंज

Kasganj Breaking News : कासगंज जिले में हादसा, 20 लोगों की मौत, लाशों का लगा ढेर

Shiv Kumar Mishra
24 Feb 2024 7:52 AM GMT
Kasganj Breaking News : कासगंज जिले में हादसा, 20 लोगों की मौत, लाशों का लगा ढेर
x
Accident in Kasganj district: कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी…क़रीब 15 लोगों की मौत हुई है, दर्जनों घायल। आधिकारिक पुष्टि के बाद सही संख्या पता चल पाएगी

Accident in Kasganj district: कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई है। क़रीब 20 लोगों की मौत हुई है, साथ ही दर्जनों घायल बताए गए है। आधिकारिक पुष्टि के बाद सही संख्या पता चल पाएगी।

टियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज जिले में गंगा स्नान को जाते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियाबगंज क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 35 से 40 लोगों को लेकर गंगा स्नान को लेकर जा रहे थे। हादसे में लगभग 20 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुँच गए है और रेस्क्यू किया जा रहा है जल्द ही घायलों और मृतकों की संख्या बताई जाएगी। फिलहाल गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और सामान्य रूप से घायल हुए घ्यायलों को पीएचसी पटियाली भेजा गया है।

मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

SP अपर्णा रजत कौशिक ने बताया, "थाना क्षेत्र पटियाली में ट्रॉली से कुछ श्रद्धालु जा रहे थे और उनकी ट्रॉली का नियंत्रण बिगड़ने से ट्रॉली तालाब में गिर गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और ग्रामीणों की सहायता से लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में करीब 14 से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों का इलाज जारी है। टीम अभी सर्च ऑपरेशन चला रही है।"

Next Story