संभल

दलित दिहाड़ी मजदूर की हरौरा गांव में हुई पंचायत

Shiv Kumar Mishra
30 July 2023 11:24 AM GMT
दलित दिहाड़ी मजदूर की हरौरा गांव में हुई पंचायत
x
Dalit daily wage laborer's panchayat held in Haraura village

संभल : National acdemy for socail movment, नागरिक एकता परिषद की ओर से अनुसूचित समुदाय के दिहाड़ी मजदूर ईंट गारे कार्य राज मिस्त्री, ट्री चलाने वाले व खेतिहर मज़दूरों की पंचायत की गई। पंचायत में Bocw card (श्रम कार्ड) पर चर्चा की गई। चर्चा में लोगो ने बताया कि शर्म कार्ड दलालों के माध्यम से बनते है श्रम विभाग में जो तो उन्हें पैसा चाहिये। श्रम कार्ड का कोई लाभ मांगों तो उन्हें पैसा चाहिये इस तरह की। कुछ लोगो ने यह बताया कि हमे लाभ मिला जैसे सूर्या लाइट, बेटी की शादी में पैसा, एक ने आंख बनबाई उसे लाभ मिला।

नागरिग एकता परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगो के श्रम कार्ड नही है उनके बनवाये जायँगे। और इसका लाभ दिलाया जाएगा। श्रम कार्ड में 17 तरह के लाभ गरीब मज़दूरों के लिए दिए गए है। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बने हुए हैं उन विद्यालय में मजदूर के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी गरीब मजदूर की लड़की हाई स्कूल पास होने पर साइकिल मिलेगी किसी मजदूर की काम करते हुए मृत्यु होगी तो ₹500000 का लाभ मिलेगा किसी मजदूर की स्वाभाविक मृत्यु होने पर ₹30000 का लाभ मिलेगा उच्च शिक्षा में गरीब मजदूर को 15 सो रुपए महीने पेंशन मिलेगी। आदि स्कीम के विषय मे बताया।

प्रेम कुमार ने कहा कि कोई दलित गरीब की भूमि पर कब्जा करेगा तो sc एक्ट तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।अंत मे संविधान की जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान की जागरूकता से ही हम सब अपने हक़ अधिकार को ले सकते है।संविधान की जागरूकता और कानून का पालन करने से हम एक समता मूलक समाज बना सकते है। और देश की उन्नति जार सकते है। सभी लोगो से नागरिक एकता परिषद संगठन से जुड़ने की अपील की।

पंचायत की अध्यक्षता दीपचंद नेताजी ने की। नेताजी ने बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा दिये समाज को योगदान के विषय मे बताया। पूर्व प्रधान अतुल चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा उनके साथ सभी ने दोहराया। इस अवसर पर नीरज मास्टर धनिया खेड़ा राहुल देव नूरपुर मुरादाबाद राकेश अरोरा धीर सिंह प्रेम सागर रमेश सागर ओमबीर गौतम राम सिंह गौतम भारत सिंह सागर नेम सिंह गौतम मुकेश गौतम सरजीत गौतम वीर सिंह सागर जगदीश सागर सुखराम गौतम जयराम बुद्ध छत्रपाल बोध रोहित सागर सहसपुर मौजूद रहे।

Next Story