सिर्फ 1 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, इस कंपनी ने पेश किया धमाकेदार ऑफर
हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब आप सिर्फ 1 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते है। जल्दी फ्लाइट टिकट बुक करवाएं...;
नई दिल्ली : हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब आप सिर्फ 1 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते है। जानिए इस कंपनी का क्या है धमाकेदार ऑफर।
दरसअल भारत की कम बजट वाली एयरलाइन एयर डेक्कन सिर्फ 1 रुपए में इस महीने से हवाई यात्रा करने का मौका दे रहा है। इस एयर डेक्कन की शुरुआत 2003 में जी आर गोपीनाथ द्वारा की गई थी। जिसके बाद 2008 में इसे विजय माल्या की किंगफिशर एसरलाइंस के साथ मर्ज कर दिया गया। फिर पैसों की कमी के चलते इसका संचालन 2012 में रोक दिया गया।
लेकिन अब एक बार फिर क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत इसका संचालन शुरु होने जा रही है। शुरुआत में एयर डेक्कन की उड़ान मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और शिलोंग के लिए शुरु होने जा रही है जो कि इनके आस-पास के शहर को जोड़ेंगे।
एयर डेक्कन ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में फिर से अपने बेस स्थापित किए हैं और इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होने जा रही है। शुरुआत में मुंबई से नसिक, नासिक से पुणे और मुंबई से जलगांव के लिए रिटर्न फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है।
योजना के अनुसार उड़ान का किराया एक घंटे के सफर के लिए 2,500 होगा। वहीं गोपीनाथ का कहना है कि कुछ लकी पैसेंजर को फ्लाइट टिकट एक रुपए में भी मिलेंगे। हालांकि नासिक-मुबंई फ्लाइट का किराया 1,400 रुपए से शुरु होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर डेक्कन की जनवरी तक नई उड़ानें शुरू हो जाएंगी जो दिल्ली से आगरा, शिमला, लुधियाना, पंतनगर, देहरादून, कुल्लू। मुंबई से कोल्हापुर, शोलापुर। कोलकाता से जमशेदपुर, राउरकेला, दुर्गापुर, बागडोगरा, बर्नपुर, कूच बेहर, अगरतला। शिलांग से इंफाल, दीमापुर, आईजोल, अगरतला को जोड़ेंगी।