पर्यावरण संरक्षण की अभूतपूर्व गाथा लिख रही भाजपा सरकार - डॉ चन्द्रमोहन

Update: 2018-08-16 06:33 GMT
dr chandra mohan

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश में रिकार्ड नौ करोड़ से अधिक पौधरोपण करके रिकार्ड बनाने वाली मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की नेतृत्व वाली सरकार बधाई की पात्र है। प्रदेश की भाजपा सरकार के इस महान प्रयास के दूरगामी नतीजे सामने आएंगे। वृहद पौध रोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे अभियान को गति मिली है बल्कि इसने भाजपा सरकार की समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट किया है।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में पिछली सपा और बसपा की सरकारों में एक ओर जहां पर्यावरण से खिलवाड़ किया गया। पौधरोपण के नाम पर विदेशी पौधों को लगाकर जमकर भ्रष्टाचार हुआ, इनमें से ज्यादातर पौधे सूख चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण में देशी पौधों को प्राथमिकता देकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाया है। किसी भी क्षेत्र का विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं हो सकता।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसीलिए प्रदूषण का कारण बनने वाली पॉलिथिन पर प्रदेश में रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य भी दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को रोज एक घंटे अपने जिले में स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा करने को कहा है। स्वस्थ पर्यावरण भी विकास की पहचान है। इसी ध्येय को आत्मसात कर प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।

Similar News