Archived

इस SUV पर मिल रहा है एक लाख रुपये का डिस्काउंट ,और भी कारों पर है छूट

Alok Mishra
28 Dec 2017 1:00 PM IST
इस SUV पर मिल रहा है एक लाख रुपये का डिस्काउंट ,और भी कारों पर है छूट
x
अगर आप नई कार लेने का विचार बना रहे है तो यह शानदार मौका हाथ से न जाने दे। साल के अंत में कारों पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। यानि आप बहुत ही कम कीमत में इन दमदार एसयूवी के मालिक बन सकते है। यह कार खरीदने का सबसे अच्छा समय है। कंपनी ईयर एंड सेल के दौरान टाटा अपने 5 मॉडल्स पर शानदार ऑफर लेकर आई है।
नई दिल्ली : अगर आप नई कार लेने का विचार बना रहे है तो यह शानदार मौका हाथ से न जाने दे। साल के अंत में कारों पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। यानि आप बहुत ही कम कीमत में इन दमदार एसयूवी के मालिक बन सकते है। यह कार खरीदने का सबसे अच्छा समय है। कंपनी ईयर एंड सेल के दौरान टाटा अपने 5 मॉडल्स पर शानदार ऑफर लेकर आई है।
इस ऑफर को उसने 'Mega offer Max Celebration campaign' नाम दिया है। इस ऑफर के चलते आपको कार 1 लाख रुपए तक सस्ती मिलेंगी। ये फायदा डायरेक्ट कैशबैक के जरिए मिलेगा। ये ऑफर इस महीने की लास्ट डेट यानी 31 दिसंबर तक वैलिड रहेगा। 1 जनवरी, 2018 के बाद ये सभी ऑफर्स चेंज हो जाएंगे।
टाटा जिन कार पर डिस्काउंट लेकर आई है उनमें सस्ती टियागो से लेकर सफारी भी शामिल है। 5 मॉडल में Tiago, Tigor, Zest, Hexa, Safari Storme शामिल हैं।
टाटा अपने जिन मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उनमें Safari Storme शामिल है। इस कार पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार पर सबसे कम डिस्काउंट 26,000 रुपए का है।
टाटा टियागो पर कैश डिस्काउंट
टाटा ने टियागो पर कैश डिस्काउंट ऑफर किया है. इस पर 26000 रुपए का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए आपको कार कैश में खरीदनी होगी। टाटा टियागो हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की लंबे वक्त में पहली सबसे ज्यादा पॉप्युलर कार बनकर उभरी है। अक्टूबर 2017 में इसकी 7,000 यूनिट्स बिकीं इस कार को वैल्यू फॉर मनी कार भी कहा जाता है। इसके बेस मॉडल की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.21 लाख रुपए है।
टाटा टिगोर पर छूट
टाटा ने अपनी टिगोर पर भी कैश में छूट ऑफर की है। इस कार पर 32000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। टिगोर टाटा मोटर्स की लेटेस्ट सब 4 मीटर सिडैन है। टाटा टियागो हैचबैक पर बेस्ड यह गाड़ी देखने में काफी स्टाइलस लगती है। इसके पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल्स आते हैं। इसके बेस मॉडल की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.65 लाख रुपए है।
टाटा जेस्ट पर बड़ी छूट
टाटा ने जेस्ट के टॉप मॉडल पर 68000 रुपए की बड़ी छूट जारी की है। इसके लिए भी कार कैश में खरीदनी होगी। जिसमें बेस प्राइस पर 68000 रुपए की छूट मिल जाएगी।इसके बेस मॉडल की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.22 लाख रुपए है।
टाटा हेक्सा पर भी डिस्काउंट
टाटा हेक्सा बाजार में खूब बिक रही है ।इस प्रीमियम लुक्स वाली गाड़ी का बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 500 से मुकाबला है। इस गाड़ी पर टाटा आपको 78,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसके बेस मॉडल की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 14.82 लाख रुपए है।
Next Story