Live: आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट के विस्तार के बारे किस किस मंत्री बनाया गया

Special Coverage News
2021-07-07 13:50:56.0
Live: आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट के विस्तार के बारे किस किस मंत्री बनाया गया
x

मणिपुर से लोकसभा सांसद राजकुमार रंजन सिंह ने ली राज्यमंत्री की शपथ। पूर्वोत्तर से शपथ लेने वाले चौथे नेता।

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भागवत कराड ने राज्य मंत्री की शपथ ली। वह दो बार औरंगाबाद के मेयर भी रह चुके हैं।

पश्चिम बंगाल की बांकुरा लोकसभा सीट से सांसद सुभाष सरकार ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।

त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक ने राज्य मंत्री की शपथ ली है। वह त्रिपुरा पश्चिम सीट से सांसद हैं। वह अकसर खेती-किसानी करती नजर आती हैं।

भगवंत खुबा और कपिल मोरेश्वर पाटिल ने ली राज्य मंत्री की शपथ। दोनों को पहली बार मिली है केंद्र सरकार में एंट्री।

गुजरात के खेड़ा से सांसद देवुसिंह चौहान ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। गुजरात से 5 नेताओं को मंत्रिपरिषद में एंट्री दी गई है।

यूपी के बीएल वर्मा ने ली राज्य मंत्री की शपथ। सूबे के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के माने जाते हैं करीबी। यूपी के लखीमपुर खीरी के सांसद अजय कुुमार मिश्र ने भी ली शपथ।

नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने ली राज्य मंत्री की शपथ। पहली बार बने हैं सांसद। हरीश रावत जैसे दिग्गज कांग्रेस नेता को दी थी मात।

यूपी की मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर को भी राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई है। वह पासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी मोदी मंत्रिमंडल में बनीं मंत्री, कभी लालू यादव के करीबी नेताओं में होती थी गिनती। उनके अलावा राज्य मंत्री के तौर पर ए. नारायणस्वामी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story