राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के गवर्नर बदले गये

Sujeet Kumar Gupta
15 July 2019 9:08 AM GMT
हिमाचल प्रदेश और गुजरात के गवर्नर बदले गये
x
राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है, दोनों के अपने-अपने राज्यों में पद संभालने के बाद नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत को गुजरात का गवर्नर नियुक्त किया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बतादें कि इस बार कलराज मिश्र ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। गाजीपुर में पैदा हुए कलराज मिश्र की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है। कलराज मिश्र 2014 से लेकर 2019 तक देवरिया से सांसद रहे। संघ प्रचारक के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 75 साल की उम्र का दायरा पार कर जाने के जाने के कारण इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला. कलराज मिश्र 5 बार विधायक चुन कर विधानसभा पहुंचे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात भेज दिया गया है। देवव्रत से पहले ओपी कोहली गुजरात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे दोनों जल्द ही अपना पद संभालेंगे। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों के अपने-अपने राज्यों में पद संभालने के बाद नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।




Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story