- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अश्लील वीडियो को लेकर डॉक्टर की ब्लैकमेलिंग, क्लिनिक पर काम करने वाली महिला ने ही रची साजिश
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला, डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करती थी, जिसे डॉक्टर के प्रेम संबंधों के बारे में पता था। उसने वहां एक कैमरा छिपाया था, जिसे लेकर बाद में अपने एक दोस्त के साथ मिलीभगत कर दोनों ने डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए डॉक्टर से पांच लाख रुपये वसूल लिए।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर शादी-शुदा है, लेकिन ओमान में रह रहे एक शख्स के साथ उसके संबंध थे। वह अक्सर उससे मिलने क्लिनिक पर आता था। डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करने वाली महिला को इस बारे में मालूम था और उसने इसी के मद्देनजर एक स्पाई कैमरा खरीदा और उसे महिला डॉक्टर के क्लिनिक के कक्ष में ऐसी जगह लगा दिया, जहां किसी की नजर न पड़े। बाद में जब महिला डॉक्टर का मित्र 26 नवंबर को उससे मिलने आया तो दोनों के अंतरंग संबंध इसमें रिकॉर्ड हो गए।
डॉक्टर को दी धमकी
डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करने वाली महिला कंपाउंडर ने बाद में कैमरा वहां से हटा लिया और इसे अपने एक दोस्त को सौंप दिया। उसने फुटेज निकाला और एक अलग सिमकार्ड खरीदकर इसके जरिये महिला डॉक्टर को 29 नवंबर को वह फुटेज भेजकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों ने तकरीबन चार दिनों तक इस फुटेज के जरिये महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल किया और लगभग पांच लाख रुपये का भुगतान करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने की धमकी दी।
धमकियों से आजिज डॉक्टर ने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद 3 दिसंबर को IPC और IT अधिनियम की धाराओं के तहत जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जाल बिछाकर जबरन वसूली करने वाले को पकड़ने की योजना बनाई और वे उसे घाटकोपर में उसके घर से गिरफ्तार करने में कामयाब रहे। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से स्पाई कैमरा और मेमोरी कार्ड भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।