राष्ट्रीय

मनोज तिवारी के समर्थन में उतरे गवईया

Sujeet Kumar Gupta
10 May 2019 12:08 PM GMT
मनोज तिवारी के समर्थन में उतरे गवईया
x
फिर एक बार मोदी सरकार और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे भी लगे।

नई दिल्ली। छठे चरण मतदान का चुनाव प्रचार करने का आज आखिरी दिन है। जहां पर हर पार्टी कही जनसभा कर रही है तो कहीं रोड़ शो करने में लगी है। वही आज दिल्ली के उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी और भोजपुरी अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव के साथ एक विशाल रोड शो किया।

इसी लोकसभा सीट से तत्कालीन सांसद मनोज तिवारी ने हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के पांचवा पुश्ता इलाके से रोड शो निकाला। इस रोड़ शो में 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगाते हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो में भाग लिया। वही स्थानीय लोगों से बात करने के लिए मनोज तिवारी कई बार अपने वाहन से नीचे उतरे। तिवारी का इस चुनाव में टक्कर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे से है।तिवारी ने रोड़ शो के दौरान कहां मजबूत सरकार बनाने के लिए पिछली बार कि तरह इस बार भी सभी सीटों पर भाजपा को जीताना है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतदान छठे चरण में 12 मई को होना है। 2014 के चुनाव में सभी सीट भाजपा के खाते में थी।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story