राष्ट्रीय

राहुल गाँधी कल दे सकते है इस्तीफा, इन्हें बनाया जा सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष!

Special Coverage News
24 May 2019 1:51 PM GMT
राहुल गाँधी कल दे सकते है इस्तीफा, इन्हें बनाया जा सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष!
x

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी कल कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस्तीफा दे सकते है। यह जानकारी सूत्रों द्वारा मिली है।हालांकि इस्तीफे की चर्चा कल भी हुई थी उसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसका खंडन किया था। लेकिन अब मिली जानकारी के मुताबिक राहुल अमेठी की हार और पार्टी की बड़ी हार को लेकर इस्तीफा सौंप देंगे। पार्टी अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लेती है तो उनकी जगह स्थान कौन लेगा?

बता दें कि स्पेशल कवरेज न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे है। उनको पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनके राजस्थान से इस्तीफे से वहां एक बार नए सीएम के रूप में सचिन पायलट को भी पार्टी मौका दे सकती है। जिससे पार्टी की हालत राजस्थान में अभी गडबडा गई थी। कांग्रेस अब फिर से नई तैयारी में जुट गई है।


जबकि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने लेते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महज एक सीट जीत सकी है। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार चाहर ने राज बब्बर को तीन लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया।

पार्टी ने पहले राज बब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरे। भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया था। जिसका बाबूलाल ने विरोध किया। तब माना जा रहा था कि भाजपा का नुकसान हो सकता है, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे आए।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story