Begin typing your search...

नागालैंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, सभी 8 विधायक भाजपा गठबंधन में शामिल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
nagaland bjp

दीमापुर : नागालैंड की राजनीति में कांग्रेस के लिये आज का दिन काला दिन कहा जा सकता है। दरअसल यहां कांग्रेस पार्टी के आठ विधायकों ने बड़ा उलटफेर करते हुये नागा पिपुल्स फ्रंट और भाजपा के गठबंधन में शामिल हो गए हैं। अब विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं बचा है। यहां की विधानसभा में अब विपक्ष रहा ही नहीं है। ये भाजपा के नजरिए से देखा जाए तो पार्टी के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी का तो नागालैंड में वजूद ही खत्म हो गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने ट्वीट कर कहा कि नागालैंड विधानसभा में अब कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं है।





साथ ही राम माधव ने पार्टी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को दोहराते हुए कहा कि एक और राज्य कांग्रेस मुक्त हो चुका है। माना जा रहा है कि नगालैंड में मुख्यमंत्री टीआर जिलियांग ने इस तरह का उलटफेर कर कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका दिया है।
Special News Coverage
Next Story