Top Stories

सोने की कीमत अपडेट: सोने के रेट में फिर आई गिरावट 3200 प्रति 10 ग्राम गिरकर पहुंचा 57000 पर

Smriti Nigam
24 Jun 2023 7:00 PM IST
सोने की कीमत अपडेट: सोने के रेट में फिर आई गिरावट 3200 प्रति 10 ग्राम गिरकर पहुंचा  57000 पर
x
गोल्ड रेट अपडेट: शुक्रवार को सोने के बंद भाव में 274 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 58380 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर फिसल गया।

गोल्ड रेट अपडेट: शुक्रवार को सोने के बंद भाव में 274 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 58380 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर फिसल गया।

शुक्रवार को सोने के भाव में ₹274 की गिरावट देखी गई और यह ₹58380 प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ पहुंची जबकि आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सोने का भाव ₹58665 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।वहीं चांदी में भी 815 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹ 68194 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर आ गई। आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी का रेट 69,009 था. रेट में इस गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ऑल टाइम हाई से सोना 3,205 रुपये और चांदी 11,786 रुपये लुढ़की।

गुरुवार के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 3205 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें कि सोने ने 4 मई 2023 को अपना और टाइम हाइड्रेट बनाया था।उस दिन सोना ₹61646 में था। वहीं चांदी अभी भी उच्चतम स्तर से सस्ती होकर ₹11786 प्रति किलोग्राम के रेट पर मिल रही है चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलोग्राम है.

सोने की कीमत अपडेट: 14 से 24 कैरेट सोने की कीमत

शुक्रवार को 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 58,395 रुपये, 23 कैरेट 58,161 रुपये, 22 कैरेट 53,490 रुपये, 18 कैरेट 43,785 रुपये और 14 कैरेट 34,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के रेट टैक्स फ्री हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट में अंतर होता है।

मिस्ड कॉल देकर जानें सोने की ताजा कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। थोड़ी देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।

Next Story