अमरोहा

आईपीएस विनीत जायसवाल ने संभाला अमरोहा एसपी का कार्यभार, कही ये बड़ी बात

Shiv Kumar Mishra
17 April 2022 12:05 PM GMT
IPS Vineet Jaiswal took charge of Amroha SP
x

IPS Vineet Jaiswal took charge of Amroha SP

अमरोहा जिले नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने चार्ज लेने के बाद कहा कि जिले में कानून का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता रहती है और रहेगी। जिले के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रतिवद्ध रहूँगा।

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल की गिनती प्रदेश के ईमानदार और स्वक्ष छवि के अधिकारियों में होती है। नोएडा एसपी ग्रामीण , नोएडा एसपी सिटी नोएडा , एसपी शामली , एसपी हाथरस के बाद अमरोहा में अब नियुक्ति हुई है।

शामली एसपी के दौरान उन्होंने कई बड़े मामले का खुलासा किया। जिले में जहां रोज पलायन की खबरें आती थी वहाँ कानून का राज कायम किया। उस दौरान रमजान से लेकर होली दीपावली सभी पर्व और काँवड़ यात्रा भी सकुशल सम्पन्न कराई। उसी समय प्रदेश में हाथरस में रेप केस हो गया और सरकार और जिला प्रसाशन पर गंभीर आरोप लगने लगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस समय विनीत जायसवाल को एक सूझ बूझ वाला अधिकारी मानते हुए उनकी नियुक्ति हाथरस जिले में की। उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी से जिले में एक बार फिर से कानून का राज कायम किया। हाथरस की जनता उनके ट्रांसफर से बेहद दुखी थी।

हाथरस में उन्होंने की बड़े केस चौबीस घंटे के अंतराल मे सुलझाए चाहे वो किसी प्रकार के रहे। कई बार व्यापारियों और अधिकारियों के द्वारा उनका सम्मान किया गया। उन्होंने जिले के एक थाने में गरीब बच्चों के पढ़ने के लिए एक पुस्तकालय और स्कूल बनाया जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी।

Next Story