बहराइच

यूपी में दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर दे दी जान

Shiv Kumar Mishra
1 Feb 2020 1:03 PM GMT
यूपी में दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर दे दी जान
x

बहराइच। उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट पुल से शनिवार को दो सगी बहनों ने घाघरा में छलांग लगा दी। दोनों की डूबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शवों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच.पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा निवासी रीना ;22 रिंका ;19 पुत्री सीताराम घर से दवा लेने के बात कहकर घर से निकली। घाघरा नदी पर बने चहलारीघाट पुल पर पहुंच पिलर संख्या पांच से नदी में छलांग लगा दी और डूबने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर भागे।

लोग जब तक उन्हें निकालने का प्रयास करते दोनों बहनों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शवों को नदी की धारा से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story