बाराबंकी

पढ़ाई से बचने के लिए कस्तूरबा विद्यालय से भागीं 6 छात्राएं, खोजबीन में कुछ घंटे बाद सकुशल वापस मिलीं,जांच शुरू

Special Coverage News
22 July 2019 11:46 AM GMT
पढ़ाई से बचने के लिए कस्तूरबा विद्यालय से भागीं 6 छात्राएं, खोजबीन में कुछ घंटे बाद सकुशल वापस मिलीं,जांच शुरू
x

बाराबंकी: जहांगीराबाद मिश्रीपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से सोमवार की भोर छह छात्राएं गायब हो गईं। हड़कम्प के बाद खोजबीन हुई तो कुछ घंटे बाद ये सभी सकुशल वापस मिल गईं।

बताया जाता है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से गायब हुईं सभी 6 छात्राओं का प्रवेश कुछ समय पूर्व ही लिया गया था। इन लोगों का मन यहां की व्यवस्था से तालमेल नहीं बिठा पा रहा था। इसीलिए प्लान बनाया और विद्यालय से निकल गईं। प्लान इस तरह बना कि टेम्पो तक बुक कर लिया गया था। इनके भागने की पहले अंदर ही सुगबुगाहट रही फिर सूचना अफसरों को दी गई। मामला गम्भीर देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू हो गई।

एक घर मे बैठी मिलीं छात्राएं :

ये सभी छात्राएं मसौली थाना क्षेत्र के जेवली गांव के एक घर में बैठी मिलीं। हालांकि छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं लेकिन विभाग की माने तो एक मास्टरमाइंड छात्रा ने सबको बहकावे में लिया और सबको राजी कर लिया। सभी छात्राये जिले की ही रहने वाली हैं। बीएसए वी पी सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story