बाराबंकी

धूमधाम से शिखर पताका व कलशारोहण महोत्सव का आयोजन हुआ

Special Coverage News
29 April 2019 1:48 PM GMT
धूमधाम से शिखर पताका व कलशारोहण महोत्सव का आयोजन हुआ
x

बाराबंकी

जैन धर्म के अतिशय क्षेत्र कस्बा त्रिलोकपुर स्थित विशाल पार्श्वनाथ मंदिर का शिखर पताका मौके पर कलशारोहण महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर जैन समाज की सबसे बड़ी आर्यिका रत्न गणनी श्री ज्ञानमती माता जी कमंगल आशीर्वाद से स्वामी रवींद्र कीर्ति जी के सानिध्य में धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका एवं मंगल कलश का आरोहण श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ कराया। इस मांगलिक आयोजन के लिए सुश्रावकगण केसरिया व पीत वस्त्रों में मंदिर में एकत्रित हुए।




पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक पूजन संगीत के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। सर्वत्र मंगल कामना व शांति हेतु हवन किया। यज्ञ नायक सुनील कुमार जैन, श्रीमती निधि जैन , आलपिका जैन,आशीष जैन रहे। मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा आरोहण करने का सौभाग्य सुनील जैन व आशीष जैन फतेहपुर परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य मंगल कलश की स्थापना पंडित सत्येंद्र जैन जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा की गयी।




पंडित जी ने अष्ट, द्रव्य से पूजा करते हुए अर्घ समर्पित कराए। आयोजन में स्वामी रवींद्र कीर्ति जी का मंगल सानिध्य और आशीर्वाद रहा। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सवामी ने कहा कि विधान ध्वज पताका धर्म प्रभावना में वृद्धि का सूचक है। धर्म मनुष्य के आचरण को सुशोभित करता है। धर्म की प्रभावना हमें चारों दिशाओं में फैलानी है। अच्छे कार्य करें, पाप कार्यों से दूर रहे। संस्कारों को सुरक्षित रखें। सादा जीवन उच्च विचारों को अपनाएं। प्रभु की प्रार्थना में समय दें। सभी के प्रति कल्याण की भावना रखो। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर स्वामी रवींद्र कीर्ति जी का दिगंबर जैन समाज तिलोकपुर के लोगो ने विशेष सम्मान किया गया।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story