चित्रकूट

चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दो गंभीर, सीएम योगी ने जताया दुख

Shiv Kumar Mishra
9 July 2022 5:14 AM GMT
चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दो गंभीर, सीएम योगी ने जताया दुख
x

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता प्रदान करने व पिकअप चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इनकी हुई मौत

नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में भानु प्रताप की मौत हो गई।

घायलों के नाम

भगवानदास पुत्र ललुआ (45) निवासी जारी

राम नारायण पुत्र कल्लू (50) निवासी बड़ोखर बुजुर्ग थाना गिरवां

Next Story