- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- अखिलेश यादव का दावा...
अखिलेश यादव का दावा 2022 में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जीतेगी 351 सीटें
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Ex CM Akhilesh Yadav) ने दावा किया है कि साल 20222 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी वो अकेले दम पर विधानसभा चुनावों में उतरेगी. इसके साथ ही अखिलेश ने यह दावा भी किया है कि इस बार यूपी असेंबली इलेक्शन में उनकी पार्टी ऐतिहासिक जीत के साथ 351 सीटें जीतेगी. आपको बता दें कि सपा प्रमुख फतेहपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे. यहां मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने इन बातों का दावा किया. आपको बता दें कि फतेहपुर (Fatehpur) पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र एवं राज्य की सरकारों पर जमकर हमला बोला.
अखिलेश यादव यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने पीएम मोदी के सफाई अभियान और योगी के गोरक्षा अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को झाड़ू लगाना और जानवरों की रक्षा करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बीजेपी की केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर ये काम नहीं कर पा रही हैं. गंगा सफाई अभियान पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि गंगा मइया अपने आप ही साफ हो जा रही हैं इन्हें साफ करने के दावे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं नाले पर सेल्फी लेकर जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाया जा रहा है.
अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी वो किसी अन्य दल के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. साथ ही सपा सुप्रीमों ने इस बात का भी दावा किया कि इस बार उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा की 351 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. जब उनसे अपने ऊपर खतरा होने वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब सांड से जनता को डर लगता है तो उन्हें भी डर लगता है.