नोएडा

एसएसपी नोएडा ने परखी पुलिस की सक्रियता और तत्परता

Special Coverage News
8 Nov 2019 9:40 PM IST
एसएसपी नोएडा ने परखी पुलिस की सक्रियता और तत्परता
x

नोएडा: एसएसपी वैभव कृष्ण ने अयोध्या प्रकरण को लेकर आज जिले के सभी थानों में तैनात और शाखाओं में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की तत्परता चैक की. ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका पर कितनी जल्दी लक्ष्य को हासिल कर सकते है.

शुक्रवार को अपरान्ह करीब 3ः30 बजे जनपद गौतमबुद्धनगर के सभी थानों, शाखाओं और अधिकारियों के कार्यालायो मे तैनात पुलिस कर्मियों की गतिशीलता और रेस्पांस टाईम सुदृढ करने के लिये ''10 Minute Drill' आकस्मिक रूप से करायी गयी. जिसमें सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों तथा राजपत्रित अधिकारियों के कार्यालयों में तैनात पुलिस बल को 10 मिनट के अन्दर अपने थाना/शाखा/कार्यालय के बाहर लाठी/बाॅडी प्रोटेक्टर/हैलमेट आदि के साथ उपस्थित कराया गया.




इस Drill का लक्ष्य था कि थानों, शाखाओं और कार्यालयों में तैनात कम से कम 80 प्रतिशत पुलिस बल बहुत ही अल्प अवधि में कानून/व्यवस्था ड्यूटी हेतु उपस्थित हो सके. भविष्य में भी आकस्मिक रूप से दिन और रात्रि में इस तरह की Drill जारी रहेगी. ताकि पुलिस हमेशा गतिशील और सक्रिय बनी रहे.





Next Story