Archived

हरियाणा : मीटिंग में बीजेपी मंत्री बोले, 'गेट आउट', महिला एसपी का जवाब- नहीं जाऊंगी

Special News Coverage
27 Nov 2015 8:21 PM IST
Haryana Minister Anil Vij

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज एक बैठक में एक वरिष्ठ महिला पुलिस अफसर पर चिल्ला पड़े। उन्होंने अफसर से कहा 'गेट आउट'। नशे की तस्करी पर रोक लगाने की बात पर शुरू होते ही बहस इतनी बढ़ गई कि अनिल विज ने महिला एसपी संगीता कालिया भी अपनी बात पर अड़ गईं। उन्होंने कहा- ‘मैं नहीं जाऊंगी। आई विल नॉट लीव।’ इस पर मंत्रीजी ही अपने अफसरों और समर्थकों के साथ बैठक छोड़कर चले गए।

आखिर क्यों हुआ विवाद?
विज जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने संगीता से पूछा था कि पंजाब की सीमा से लगे इलाकों में शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है। संगीता ने मंत्री को जवाब दिया कि एक दिन में रोकना संभव नहीं है सर। सरकार इन्हें लाइसेंस देती है। नेताओं का संरक्षण मिलता है। सरकार ही इसे रोक सकती है। हम शराब नहीं बिकवा रहे। हम इन लोगों को गोली तो नहीं मार सकते।'हम कार्रवाई कर रहे हैं। हमने ढाई हजार मामले दर्ज किए हैं। इनमें से कई लोग जमानत पर बाहर आ गए और फिर से तस्करी में लग गए हैं लेकिन, विज पुलिस अफसर से इस बात पर बहस करते रहे और पूछते रहे कि वह और कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं। अफसर के जवाब से वह संतुष्ट नहीं दिखे। उनकी बात से यह ध्वनि आ रही थी कि कार्रवाई नहीं किए जाने की जिम्मेदार संगीता हैं। संगीता ने इस पर आपत्ति जताई तो विज ने उनसे बैठक से निकल जाने को कहा।

मुख्यमंत्री से करूँगा शिकायत
अनिल विज ने नाराजगी में बैठक छोड़ दी और बाद में कहा कि जब तक इस एसपी का तबादला नहीं हो जाता वे फतेहाबाद में इस समिति की बैठक नहीं लेंगे। इस घटना का सारा हाल मुख्यमंत्री को बताया जाएगा। विज ने संवाददाताओं से कहा, "जब तक वह यहां की पुलिस अधीक्षक हैं, मैं यहां नहीं आऊंगा। मैं मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करूंगा। मैंने दो-तीन बार मामला उठाया लेकिन उनका रवैया बहुत लापरवाह था।' उपायुक्त सोलंकी विज के पीछे-पीछे उनकी कार तक गए और उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, विज नहीं रुके और चले गए।
Next Story