
एक किसान को खेत में मिला विशालकाय अंडा, सोचा की होगा डायनासोर लेकिन निकला...

नई दिल्ली : दुनिया में लोगों को कभी-कभी ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो चर्चा में आ जाती है। ऐसा ही हुआ है अर्जेंटीना में, एक किसान को खेत में एक विशालकाय अंडा मिला। अंडे का साइज इतना बड़ा था कि लोग देखकर दंग रह गए। जिसे देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ लग गयी। किसान ने सोचा की ये डायनासोर होगा लेकिन जांच में इस अंडे का खुला राज।
मिली ख़बरों के मुताबिक अर्जेंटीना के कार्लोस स्पेगैजिनी शहर में रहने वाले एक किसान को अपने फार्म हाउस से एक बड़े आकार का अंडा मिला। जोस एंटोनियो निवेस नदी किनारे खेत में टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें तीन फीट गोलाई वाला विशालकाय अंडा दिखाई दिया।
अंडे को देखते ही जोस एंटोनियो को लगा कि शायद वहां कोई पत्थर रखा हुआ है। लेकिन पास जाकर जब उन्होंने अंडे पर सांप की तरह कुछ लाइन बनी हुई देखी तो पता चला कि ये अंडा है। सबसे पहले वो अपनी पत्नी को अंडे के पास लेकर पहुंचे।
जोस एंटोनियो और उनकी पत्नी को शुरुआत में लगा कि हो सकता हो कि यह डायनासोर का अंडा है। उन्होंने अंडे को हाथ से हिलाने की कोशिश की लेकिन वह उन दोनों से हिल तक नहीं सका। फिर उन्होंने आस पास के लोगों को बताया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।
सभी लोग समझ रहे थे की ये डायनासोर का अंडा होगा लेकिन विशालकाय अंडे पर स्टडी करने वाले एक शेाधकर्ता ने बताया कि यह अंडा एक प्राचीन जीव का है। ये 15 हजार साल पहले दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते थे।




