
एक ऐसा अजीबोगरीब होटल जहां केवल मुर्दे रहते हैं, वजह जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली : क्या आपने कभी ऐसे होटल के बारे में सुना है जहां केवल मुर्दे ही रहते हो। जी हां, दुनिया में एक ऐसा अजीबोगरीब होटल भी है जहां केवल मुर्दे ही रहते है। इस होटल में सिर्फ मुर्दे के लिए ही जगह बुक करवाई जा सकती है।
दरअसल दुनिया के विकसित देशों में से एक जापान में हर साल लगभग 16 लाख लोगों की मौत होती है। इतनी ज्यादा मृत्युदर के कारण लोगों की मौत अब जापान में पैसे कमाने का जरिया बनता जा रहा है। लोगों की मौत को बिजनेस में बदलने वाले शख्स का नाम है हिसायोशी टेरामुरा।
ये जापान के योकोहामा के रहने वाले हैं। टेरामुरा ने एक ऐसा होटल खोला है, जहां पर सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता है। इनके होटल लास्टेल में मरे हुए व्यक्ति के शरीर को एक दिन रखने का किराया 12000 येन है।
गौरतलब है हिसायोशी टेरामुरा इससे पहले कब्रों और शव गृह के बिजनेस से ही जुड़े हुए थे और पिछले साल इन्होंने अपने होटल को एक नूडल शॉप के सामने खोला था जिसमें सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता था। टेरामुरा को इस बिजनेस का आइडिया इस वजह से आया क्योंकि जापान में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण यहां के शमशान अक्सर लोगों से भरे होते हैं।
आपको बता दें जापान में इस कारण बहुत से मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ता है और यह इंतजार 4 से 5 दिन लंबा भी हो सकता है। इस प्रकार की परिस्थिति बनने पर मृतक के परिवार वाले अपने मृत व्यक्ति की बॉडी को मुर्दा लोगों के लिए बने इन होटलों में रख सकते हैं और शव को सड़ने से बचा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी के घर में जगह की कमी है तब भी लोग मृतक के लिए इनके होटलों में जगह बुक करा देते हैं।
वीडियो : जब हाईवे पर चलती कार के शीशे पर चढ़ा जहरीला सांप, देखकर कांप जाएगी रूह
VIDEO: समुद्र से बाहर निकला ऐसा भयानक जीव, देखने वालों के उड़े होश, रिसर्चर्स भी हैरान
VIDEO: जब आसमान से गिरा रहस्यमयी 'आग का गोला', लोग हुए हैरान बोले- कहीं एलियन तो नहीं...
गजब: वीडियो में देखिए सांप और इंसान का Kiss और फिर...
दफ्तर में लड़के से कर रहे थे ये नेता सेक्स, कि तब तक हो गया ये!




