अजब गजब

अजब प्रेम की गजब प्यार की कहानी, प्रेमी के साथ है तो करती है पति से बात, पति के साथ थी तो आती थी प्रेमी की याद

सुजीत गुप्ता
28 Sep 2021 10:16 AM GMT
अजब प्रेम की गजब प्यार की कहानी, प्रेमी के साथ है तो करती है पति से बात, पति के साथ थी तो आती थी प्रेमी की याद
x

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में एक ऐसा प्यार का मामला सामने आया है की सुनकर आप का दिल खुश हो जायेगा या ये भी कह सकते है है ये अजब प्रेम की गजब कहानी क्यों है। बतादें कि एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से प्रेमी के साथ रह रही महिला अब पूर्व पति से बात करने लगी है। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो दंपती के बीच कलह शुरू हो गई। सोमवार को नारी उत्थान केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।

मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले उसी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तो वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलाता रहा। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति ने महिला को किसी से फोन पर करते देख लिया। पति के पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि शादी से पहले उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। उसी से वह बात करती है। पति ने ठान ली कि अब पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाना है।

करीब आठ माह पहले पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से महिला प्रेमी के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले प्रेमी को पता चला कि पत्नी पूर्व पति से फोन पर बात करती है। तब प्रेमी ने उससे पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पूर्व पति ने अपनी बेटी से बात करने के लिए कॉल की थी। पूर्व पति भी अब दूसरी शादी करने जा रहा है।

महिला और उसके प्रेमी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रेमी ने महिला की पिटाई कर दी। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की थी। यहां से महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की गई है। अब दोनों साथ रहने को तैयार हो गए हैं। महिला अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी।






Next Story