अजब गजब

कोरोना वायरस से जुडी 10 झूठी खबरों से रहें सावधान!

Shiv Kumar Mishra
25 March 2020 4:42 PM GMT
कोरोना वायरस से जुडी 10 झूठी खबरों से रहें सावधान!
x

मित्रों झूठी अफवाहों के बहकावे में आकर अपना धैर्य न खोएं। पोस्ट को शेयर कर सभी तक सही जानकारी प्रेषित करैं। आपका विवेक और धैर्य ही आपका साथी है। ईश्वर और सरकार पर भरोसा रखें। घर में रहैं, सुरक्षित रहैं।

1- कई लाशों वाली इटली शहर की तस्वीर।

सच्चाई - एक फिल्म कांटेजिअन का सीन है।

2- 498/- का जिओ का फ्री रीचार्ज।

सच्चाई - कंपनी ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है।

3- केई लोग जमीन पर पडे सहायता के लिए चिल्ला रहे हैं।

सच्चाई - वर्ष 2014 के एक आर्ट प्रोजेक्ट की तस्वीर है।

4- डॉ रमेश गुप्ता की किताब जंतु विज्ञान में कोरोना का इलाज है।

सच्चाई - नहीं है।

5- मेदांता हास्पिटल के डाॅ नरेश त्रेहान की नेशनल इमर्जेंसी की अपील।

सच्चाई - डॉ त्रेहान ने कोई अपील नहीं की।

6- एक कपल की तस्वीर जो 134 पीड़ितों का इलाज करने के बाद संक्रमण का शिकार हो गए।

सच्चाई - तस्वीर किसी डॉक्टर कपल की नहीं है। एयरपोर्ट पर एक जोड़े की है।

7- कोविड 19 कोरोना की दवा।

सच्चाई - यह दवा नहीं, जांँच किट है।

8- कोरोना वायरस का जीवन 12 घंटे तक।

सच्चाई - 3 घंटे से 9 दिन तक।

9- रूस में 500 शेर सड़कों पर।

सच्चाई - एक फिल्म का सीन है।

10- इटली की ताबूत वाली तस्वीर।

सच्चाई - यह 7 वर्ष पुराने एक हादसे की तस्वीर है, कोरोना से इसका कोई संबंध नहीं है।


Next Story