अजब गजब

बिना शारीरिक संबंध बनाए डॉक्टर ने किया 17 महिलाओं को प्रेग्नेंट, अब भरेगा 74 करोड़ रुपए का जुर्माना

Shiv Kumar Mishra
2 Aug 2021 1:44 PM IST
बिना शारीरिक संबंध बनाए डॉक्टर ने किया 17 महिलाओं को प्रेग्नेंट, अब भरेगा 74 करोड़ रुपए का जुर्माना
x
इस तरह फूटा भांडा, डीएनए टेस्ट देखा तो पैरों तले खिसकी जमीन

मां बनने का एहसास हर महिला के लिए बेहद खास होता है। कई बार किसी शारीरिक परेशानी के चलते मां बनना मुश्किल हो जाता है लेकिन अब मेडिकल साइंस में इस समस्या का भी समाधान है। एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के जरिए अब किसी भी स्थिति में महिलाओं को लिए मां बनने का सुख प्राप्त हो सकता है। भारत में भी इसका क्रेज बढ़ा है, कई बॉलीवुड हस्तियां इस प्रक्रिया से माता-पिता बने हैं। लेकिन हाल ही में कनाडा से डॉक्टर द्वारा धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन हर कोई दंग रह गया।

डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिलाओं को बताए बिना उनके एग्स को अपने स्पर्म से फर्टिलाइज कर उन्हें प्रेग्नेंट कर दिया। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, 17 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर नॉर्मन ने धोखे से उनके पति के स्पर्म को अपने स्पर्म से बदल दिया, जिससे वो सभी गर्भवती हो गईं। डॉक्टर नॉर्मन कनाडा में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता है। जब डॉक्टर की इस करतूत को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीएनए टेस्ट कराने पर 17 महिलाओं के बच्चे का पिता डॉक्टर नॉर्मन पाया गया है। मामला सामने आने के बाद उसके ऊपर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं नॉर्मन को इस हरकत के लिए महिलाओं को हर्जाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ 34 लाख रुपए देने को कहा गया है। पुलिस की जांच में पाया कि नॉर्मन ने ऐसे करीब 97 सैंपल से अपना स्पर्म बदला है। इनमें से 17 बच्चों का पति वह खुद है और बाकि किसी और के स्पर्म से हुए हैं।

हालांकि उन बच्चों के पिता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह काम लगभग नामुमकिन है। जांच में सामने आया है डॉक्टर अपने क्लाइंट्स की जानकारी के बिना आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन प्रक्रिया से ठीक पहले स्पर्म बदल देता था, नॉर्मन के पास ऐसे कई क्लाइंट थे जो उसके पास अपने स्पर्म फ्रीज कराने आते थे। नॉर्मन की करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब आईवीएफ से पैदा हुई बेटी ने माता-पिता से अपने आंखों के अलग रंग को लेकर सवाल किया।

इसके बाद जब बेटी रेबेका के माता-पिता डविना और डेनियल ने उसका डीएनए टेस्ट कराया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में रेबेका के पिता डेविड, इसके बाद डॉक्टर का फ्रॉड सबके सामने आया। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर नॉर्मन से ट्रीटमेंट करवाने वाले कई क्लाइंट्स ने डीएनए टेस्ट कराया, जिसमें उनके बच्चे का पिता कोई और निकला। इनमें से 17 बच्चों का पिता खुद डॉक्टर नॉर्मन पाया गया जबकि अन्य का अभी पता नहीं चल पाया है। अब डॉ नॉर्मन के ऊपर पुलिस केस किया गया है जिसके बाद उसे सजा भी हो सकती है।





Next Story