अजब गजब

हैंडपंप उगल रहा आग और पानी, ग्रामीणों में दहशत, अजीब घटना से मचा हड़कंप

Desk Editor
27 Aug 2022 8:52 AM GMT
हैंडपंप उगल रहा आग और पानी, ग्रामीणों में दहशत, अजीब घटना से मचा हड़कंप
x

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हैंडपंप में पानी के साथ आग उगल रहा है। वीडियो छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के गांव कछार का है। हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पानी देने वाला हैंडपंप अचानक आग कैसे उगलने लगा। वहीं पानी की जगह आग उगलते हुए इस हैंडपंप को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।



यह कोई चमत्कार या प्रकोप नहीं भू-गर्भ शास्त्री

मामले में भू-गर्भ शास्त्री प्रोफेसर जेपी सिंह ने कहा कि यह कोई चमत्कार या प्रकोप नहीं है। दर मीथेन गैस बनती है तो पानी के साथ कभी-कभी निकलती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष अवसाद के साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं। वहां भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया से मीथेन गैस का निर्माण होता है। इसके बाद मीथेन गैस बाहर निकलती है।

Next Story