Archived

इस शख्स ने मुहं में जलती हुई मोमबत्तियां रख बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो हुआ वायरल

Vikas Kumar
23 Oct 2017 3:12 PM IST
इस शख्स ने मुहं में जलती हुई मोमबत्तियां रख बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो हुआ वायरल
x
मुंबई के रहने वाले इस शख्स ने मुहं में जलती हुई मोमबत्तियां रख कर हैरान करने वाला कारनामा किया है। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है...

नई दिल्ली : मुंबई के एक शख्स ने मुंह में जलती हुई मोमबत्तियां रख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस शख्स ने अपने मुहं में 22 जलती हुई मोमबत्तियां एक साथ रखकर अपने नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज कराई हैं।

दरअसल मुंबई के रहने वाले दिनेश उपाध्याय एक स्कूल टीचर हैं। उनके बारे में दावा है कि उन्होंने अपने नाम 89 गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज की है। साथ ही 57 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं।

लेकिन अब उन्होंने 22 जलती हुई मोमबत्तियों को मुंह में रखकर सबको हैरान कर दिया। दिनेश ने अपने इस कारनामे का वीडियो भी फेसबुक पर अपलोड किया है। इसके साथ ही हम आपसे ये गुजारिश करते हैं कि इस तरह का स्टंट करने की आप बिलकुल भी कोशिश न करें।


इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आपको बता दें इससे पहले उन्होंने एक मिनट में 74 अंगूर खाने का भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। इतना ही नहीं वह एक हाथ में 10 बिलियर्ड बॉल भी रखने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Next Story