Archived

VIDEO: जब आसमान से गिरा रहस्यमयी 'आग का गोला', लोग हुए हैरान बोले- कहीं एलियन तो नहीं...

Vikas Kumar
22 Nov 2017 5:15 PM IST
VIDEO: जब आसमान से गिरा रहस्यमयी आग का गोला, लोग हुए हैरान बोले- कहीं एलियन तो नहीं...
x
दुनिया में कभी-कभी ऐसी रहस्मय घटनाएं घटती रहती है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं, हाल ही में ऐसी ही कुछ घटना जर्मनी में घटी है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

नई दिल्ली : दुनिया में कभी-कभी ऐसी रहस्मय घटनाएं घटती रहती है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह है क्या? ये क्या हुआ? ये कैसे हुआ? ऐसा लोग इसलिए भी सोचते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा देखा नहीं होता है। इसलिए ऐसी रहस्मय चीजें उनके सामने पड़ती हैं, तो वो सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में ऐसी ही कुछ घटना जर्मनी में घटी है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में जर्मनी के लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने आकाश में एक रहस्मयी फायरबॉल (आग का गोला) को देखा। आकाश में पहले यह फायरबॉल धीरे-धीरे चलता हुआ दिखाई देता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी गति तेज हो जाती है। लोग ये देखकर हैरान हो गए।

खबर के मुताबिक, यह रहस्यमयी फायरबॉल इससे पहले इटली और स्विटजरलैंड में भी देखा गया था। होकेन शहर के अग्निशमन विभाग ने ट्विटर पर इस फायरबॉल का एक वीडियो शेयर किया है, जो देखने में एक उल्का की तरह दिख रहा है। आकाश में यह रहस्यमयी फायरबॉल एक चमकदार गेंद की तरह दिखता है। पहले इस फायरबॉल की रोशनी काफी कम दिख रही है, लेकिन थोड़ी देर बाद सफेद रंग का हो जाता है। उसके बाद यह हल्का हरा और नीला रंग में बदल जाता है।

जर्मन वायु यातायात नियंत्रण प्रवक्ता क्रिश्चियन होप ने कहा है कि, 'हम केवल यह कह सकते हैं कि यह कोई विमान नहीं था।' वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कौन सी चीज है, अगर यह उल्का था, तो कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया या आकाश में जल गया। अभी इसकी जांच जारी है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। लोगों ने इसे एलियन से भी जोड़ा है। आइए इस वीडियो के बारे में और जानने की कोशिश करते हैं कि लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। आप भी देखिए ये वीडियो।


Next Story