अजब गजब

एक मछुआरे को 'सी गोल्ड' मछली ने चंद मिंटो में बनाया करोड़पति

एक मछुआरे को सी गोल्ड मछली ने चंद मिंटो में बनाया करोड़पति
x
मछुआरा चंद्रकांत की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उनके जाल में एक-दो नहीं पूरी 157 घोल मछलियां एक साथ फंस गईं

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला एक मछुआरा चंद मिंटो में करोड़पति बन गया। दरअसल , पालघर के चंद्रकांत तरे अपने 7 साथियों के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। जब इन लोगों ने समुद्र में जाल डाला, तो 'सी गोल्ड' कही जाने वाली दुर्लभ घोल मछलियां इसमें फंस गईं।माना जा रहा है कि घोल मछलियां झुंड में जा रही थीं, इसीलिए वे एक साथ जाल में फंस गईं।

हालाँकि, मछुआरा चंद्रकांत की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उनके जाल में एक-दो नहीं पूरी 157 घोल मछलियां एक साथ फंस गईं। ये मछलियां 1.33 करोड़ रुपए में बिकीं। मछलियों का ऑक्शन पालघर के मुर्बे में हुआ। चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ ने बताया कि उन्होंने हर मछली को करीब 85 हजार रुपये में बेचा।

वही,मछुआरा सोमनाथ ने बताया कि वे 7 लोगों के साथ हारबा देवी नाम की नाव से समुद्र में 20 से 25 नॉटिकल माइल अंदर वाधवान की तरफ गए थे। इसी दौरान उनके पिता के समुद्र में फैलाए जाल में 157 घोल मछलियां फंस गई। इसके साथ ही नाव पर सवार लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई वाली ट्रिप बन गई थी।

घोल मछली का वैज्ञानिक नाम 'Protonibea Diacanthus' है। इसे 'सी गोल्ड' भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल दवाइयां और कॉस्मेटिक्स बनाने में होता है। थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर जैसे देशों में इसकी बहुत मांग है। सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले धागे, जो अपने आप गल जाते हैं, वे भी इसी मछली से बनाए जाते हैं। घोल मछली का इस्तेमाल दवाइयां और टांके लगाने में इस्तेमाल होने वाले धागे बनाने में होता है।

समुद्र में प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाने की वजह से अब ये मछलियां किनारे पर नहीं मिलती हैं। इन मछलियों की तलाश में मछुआरों को समुद्र के बहुत अंदर तक जाना होता है। सोमनाथ के मुताबिक, इन मछलियों को UP और बिहार से आए व्यापारियों ने खरीदा है।



Next Story