
देखें कैसे एक सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से भाग निकला बाघ, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली : आपने कई सर्कस के शो में बाघ को पिंजरे में बंद देखा होगा, अगर वो बाघ पिंजरे से बाहर आ जाए तो अच्छे अच्छे की रूह कांप जाती है, अगर बाघ कहीं दूर भी दिख जाए तो लोगों में भगदड़ सी मच जाती है। ऐसा ही एक वाक्या चीन के एक गांव में एक सर्कस के शो के दौरान हुआ।
इस गांव में सर्कस देखना लोगों के लिए किसी भयानक सपने के सच होने जैसा साबित हुआ। शो के दौरान एक बाघ अपने पिंजरे से निकल कर लोगों के बीच में पहुंच गया। जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।
वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे बाघ के पिंजरे से निकलने के बाद वहां उथलपुथल मच गई। वीडियो में दिख रहा है कि करतब के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल जाता है जिसके बाद वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मच जाती है।
दिल को झकझोर कर देने वाली इस घटना में दो बच्चे घायल भी हो गए है। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सर्कस देखने आए दो बच्चों को बाघ ने नोच दिया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और अगले ही दिन उन्हें छुट्टी भी मिल गई।
बता दें चीन के शांग्जी प्रांत के लिनफेन में 25 नवंबर को हुई इस घटना के अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे यह पूरा वाकया हुआ। फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है।
अगले पेज पर देखें घटना का एक अन्य वीडियो...




