अजब गजब

दुल्हन ने सुहाग सेज पर दूल्हा को दिया जबाब, पीरियड्स है, संबंध नहीं बना सकती, फिर आया हैरान करने वाला सच सामने

Shiv Kumar Mishra
24 March 2023 2:56 AM GMT
दुल्हन ने सुहाग सेज पर दूल्हा को दिया जबाब, पीरियड्स है, संबंध नहीं बना सकती, फिर आया हैरान करने वाला सच सामने
x

भारतीय समाज में शादी-ब्याह को बेहद शुभ माना जाता है, जिन घरों में शादियां होने वाली होती हैं, वहां खुशियों का आलम रहता है। बेटे या बेटी की शादी में इतना काम होता है कि लोग उसमें दिन-रात व्यस्त रहते हैं। विवाह से कुछ दिन पूर्व ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में मंगल गीत की शुरुआत हो जाती है। घरों को सामर्थ्य के अनुसार सजाया-संवारा जाता है। तरह-तरह के पकवान और व्यंजन तैयार किए जाते हैं, ताकि मेहमानों की तरफ से किसी तरह की शिकायत न आए।

वहीं, दूल्हा और दुल्हन को पहली रात यानी सुहाग की रात का बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों मिलन की पहली रात को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनव तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन शादी की पहली राहत ही जब दूल्हे के साथ धोखा हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से कुछ समय पहले सामने आया।

दूल्हा पक्ष को चपत लगाने की साजिश के तहत सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया। दलाल ने शख्स का रिश्ता तय करवाया। पूर्व निर्धारित तिथि पर रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। शादी के अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की आस लगाए बैठा था। नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि उसका पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो गया है, ऐसे में वह शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। दूल्हा मन मसोसकर रह गया। शादी के सात दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। खोजबीन की गई तो वह शादी कराने वाले दलाल के घर में आपत्तिजनक हालत में मिली। ठिकाने का पता चलते ही सभी फरार हो गए।

पीड़ित शख्स और युवती की शादी पूरे विधि-विधान के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही युवती युवक को किसी ने किसी बहाने से अपने पास नहीं आने दिया। शादी के तकरीबन सात दिन बाद सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स के साथ ही चांदी के जेवर और तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। दरअसल, वह लुटेरी दुल्हन थी जो डाका डालने के लिए शादी की और फिर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

दुल्हन के अचानक से गायब होने के बाद दूल्हा और उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। घर में देखने पर जेवर और नकदी गायब होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित पक्ष सीधे शादी कराने वाले एजेंट के घर पहंच गए। वहां नई नवेली दुल्हन दलाल संग एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे दूल्हा और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बाद में पूरा माजरा समझ आया कि यह लुटेरी दुल्हन है। इन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया था कि इसके पीछे बड़ा गैंग है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story