अजब गजब

संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट में कंडोम की जगह लगाई ये खतरनाक चीज, सेक्स के दौरान हुई मौत मचा हडकम्प

Shiv Kumar Mishra
25 Aug 2021 10:37 AM GMT
संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट में कंडोम की जगह लगाई ये खतरनाक चीज, सेक्स के दौरान हुई मौत मचा हडकम्प
x

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स की बेहद विचित्र तरीके से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस शख्स ने संबंध बनाने के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट में चिपकाने वाली गोंद लगा ली, इसके थोड़ी देर बाद शख्स की मौत हो गई। इस शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पास कंडोम नहीं था।

यह घटना अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके की है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम सलमान मिर्जा है। सलमान और उसकी एक गर्लफ्रेंड, दोनों ने ही ड्रग्स ले रखी थी, दोनों शहर के एक होटल में गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने यौन गतिविधियों में शामिल होने का फैसला किया। और उनके पास कोई कंडोम नहीं था तो शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में गोंद चिपका लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये चिपकने वाला पदार्थ बेहद ही खतरनाक था, ये व्हाइटनर के साथ यूज होता है। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से इस बारें में बताया गया है कि थोड़ी देर बाद सलमान वहां बेहोशी की हालत में मिला। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सलमान की रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मामले में जांच शुरू हो गई है।

जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि गोंद के इस्तेमाल से युवक की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हम मृतक के विसरा नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जैसे ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा, उसी के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इसी आधार पर पुलिस ने उस होटल वाले से भी जानकारी ली गई है जहां ये लोग पहुंचे हुए थे।

Next Story