Archived

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इसमें है सोने के दरवाजे से लेकर पूल बार तक...

Vikas Kumar
17 Feb 2018 4:00 PM IST
ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इसमें है सोने के दरवाजे से लेकर पूल बार तक...
x
जी हां, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इस होटल में सोने के दरवाजे से लेकर पूल बार तक मौजूद है। इसमें 356 मीटर ऊपर पूल बार बनाया गया है। जहां से पूरा शहर नजर आता है।

नई दिल्ली : जी हां, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इस होटल में सोने के दरवाजे से लेकर पूल बार तक मौजूद है। ये 75 मंजिला होटल दुबई में बना है। इसका नाम 'गेवोरा होटल' है।

इस गेवोरा होटल की बिल्डिंग पूरी तरह से गोल्ड कलर की है। इसकी ऊंचाई 356 मीटर है। इसमें 4 रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल डेक, हेल्थ क्लब और जकूजी है। इसके 71वें मंजिल पर लग्जरी स्पा भी है।

इससे पहले जेडब्लू मेरियट मार्किस होटल दुनिया का सबसे ऊंचा होटल था। उसकी ऊंचाई 355 मीटर है। गेवोरा होटल पैरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 300 मीटर है।

गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। इस होटेल के कमरे बेहद आलीशान है। इस होटल में सबसे खास है एंटरेंस। गोल्ड प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स से गेस्ट अंदर दाखिल होंगे। होटल का सबसे छोटा कमरा भी 43 मीटर स्वेयर का है। हालांकि जेडब्लू मेरियट मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं।

इस होटल की एक और खास बात है की इसमें होटल की छत पर पूल बार बना है। इसमें 356 मीटर ऊपर पूल बार बनाया गया है। जहां से पूरा शहर नजर आता है। पूल टॉप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (828 मीटर) बुर्ज खलीफा के सामने है। यहां से बुर्ज खलीफा साफ-साफ नजर आता है।

आपको बात दें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' भी दुबई में ही है। इसकी ऊंचाई गेवोरा होटल के दो गुने से भी 116 मीटर ज्यादा है। दुबई में ही 2020 में ग्लोबल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। यहां उम्मीद की जा रही है कि साल में 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आएंगे।

ये भी पढ़ें

OMG: इस शख्स ने कचरा समझकर कूड़े में फैंक दिए 12 लाख रुपए, फिर...

OMG : ऐसा हादसा आपने ना देखा होगा ,और ना सुना होगा।

OMG: ठंड की वजह से झील में ही जम गए मगरमच्छ, सामने आया खौफनाक वीडियो

ट्रेन आने से पहले रेलवे ट्रैक पर गिरी छोटी बच्ची, CCTV में कैद हुआ ये डरावना VIDEO

इन चोरों की बेवकूफी देख रुक नहीं पाएगी आपकी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

Next Story