
एस्किलेटर पर इस शख्स ने किया 'खतरनाक स्टंट', वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने एस्किलेटर पर ऐसा खतरनाक स्टंट किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
दरअसल ये वीडियो स्विट्जरलैंड का बताया जा रहा है। यहां एक खिलाड़ी के एस्किलेटर पर खतरनाक स्टंट को देखकर पास खड़े लोग दंग रह गए। इस खिलाडी ने स्विट्जरलैंड के फ्रीस्टाइल स्कीअर फेबियन बोश का विंटर ओलिम्पिक में पुरुष स्लोपस्टाइल इवेंट में हिस्सा लिया था।
इवेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने दुनिया को कुछ अलग तरह से इंटरटेन किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका ये स्टंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक हाथ से एक्सिलेटर पकड़कर ऊपर की तरफ जा रहे हैं।
वीडियो में 20 वर्षीय इस खिलाड़ी ने शानदार स्ट्रेंथ दिखाते हुए एक हाथ से एक्सिलेटर की रेलिंग पर लटक गया और ऊपर तक ऐसे ही लटके हुए पहुंचा। उनका ये वीडियो उनके ही दोस्त बना रहे हैं और जोर-जोर से हंस भी रहे हैं।
साथ ही उन्होंने लिखा है - '20 साल बाद मैं अभी भी समझ नहीं सका कि ये चीजें कैसे काम करती हैं। क्या मैं यह ठीक कर रहा हूं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
A post shared by Fabian Bösch (@buhsch) on




