IPL2018 : जो हारेगा उसका प्लेऑफ पहुँचना हो जाएगा मुश्किल

मुंबई और राजस्थान रॉयल्स रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने के मुश्किलें आसान करने की कोशिश करेंगे.;

Update: 2018-05-13 04:13 GMT

मुंबई : आज का दूसरा मैच मुंबई और राजस्थान के बीच है . यह मैच जो भी हारेगा उसका प्लेऑफ में पहुँचना मुश्किल हो जाएगा .मुंबई और राजस्थान रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे को मात देकर अपनी राह आसान करने की कोशिश में होंगी. दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं और इस मैच में हार उन्हें अंतिम-4 की दौड़ से बाहर कर सकती है. मुंबई की स्थिति राजस्थान से बेहतर है. वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है.



मुंबई ने पिछले पांच मैचों में जीत हासिल करते हुए शीर्ष-4 में जगह बनाई है. वह 11 मैचों में पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक लिए हुए है. राजस्थान के भी यही आंकड़े हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले वो मुंबई और कोलकाता से पिछड़ी हुई है और छठे स्थान पर मौजूद है. मुंबई ने लगातार हार के बाद जो वापसी की है वो काबिले तारीफ है और इसलिए राजस्थान के खिलाफ उसका पलड़ा भारी लग रहा है.


राजस्थान भी हालांकि इस मैच में जीत हासिल करते हुए आ रही है. उसने अपने पिछले मैच में शुक्रवार को रोचक मुकाबले में चेन्नई को मात दी थी. इस मैच में राजस्थान के लिए जोस बटलर ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी और टीम की जीत के सूत्रधार बने थे. बटलर पर मुंबई के खिलाफ भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. राजस्थान की बल्लेबाजी में जो एक शख्स लगातार रन उगल रहा है वो हैं युवा बल्लेबाज संजू सैमसन. पिछले मैच में बेशक सैमसन ने बड़ी पारी न खेली हो लेकिन अहम समय पर बटलर के साथ खड़े होकर टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा था. 


Similar News