Shocking Video: शेर के पिंजरे में हाथ देना इस शख्स को पड़ा महंगा!

इस शख्स को शेर के पिंजरे में हाथ डालना महंगा पड़ गया। शेर के पिंजरे में इस शख्स ने जैसे ही हाथ दिया शेर ने...;

Update: 2017-11-24 12:15 GMT

नई दिल्ली : शेर की दहाड़ सुनते ही अच्छे अच्छे की रूह कांप जाती है, अगर शेर कहीं भी दूर दिख जाए तो भगदड़ सी मच जाती है। आपने ऑनलाइन शेर के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमे शेर ने इंसान को खा लिया। आजकल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस शख्स को शेर के पिंजरे में हाथ डालना महंगा पड़ गया। शेर के पिंजरे में इस शख्स ने जैसे ही हाथ दिया शेर ने झपट कर उसका हाथ ही चबा गया। दरअसल वो शख्स शेर को मांस का टुकड़ा अपने हाथों से खिलाना चाहता था।

ये वीडियो चीन का है जहां एक शख्स अपने हाथ से शेर को मांस का टुकड़ा खिलाने के लिए पिंजरे के पास पहुंचा। शेर वहां पिंजरे में चुपचाप बैठा हुआ था। जैसे ही उसने मांस का टुकड़ा शेर की तरफ बढ़ाया शेर ने झपट कर उसका हाथ भी चबा गया। पुरे 3 मिनट तक शेर ने उस शख्स का हाथ अपने मुहं में दबाए रखा।

जिसके बाद दूसरा व्यक्ति शेर के पास डंडा लेकर आया और जोर-जोर से शेर को मारने लगा जिसके बाद शेर ने उस शख्स का हाथ छोड़ दिया। उसके बाद वो शख्स वहीं बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद लोग फौरन उस शख्स को अस्पताल ले गए। हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है की उस शख्स का हाथ ठीक हो पाया है या नहीं। लेकिन बता दें उसके बचने की पूरी उम्मीद है।

आप भी देखें वीडियो लेकिन आपको ये वीडियो विचलित कर सकता है इसलिए इसे आप अपने रिस्क पर देखें। वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Similar News