यहां है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, रोज 200 लोग होते है दफन

दुनिया के हर देश में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज आपको दुनिया के सबसे बडे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे है...;

Update: 2017-11-10 11:47 GMT

नई दिल्ली : दुनिया के हर देश में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज आपको दुनिया के सबसे बडे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे है। इराक का वादी अल सलाम कब्रिस्तान सबसे बडा कब्रिस्तान है जिसमें 50 लाख लोग दफन है। नजफ में स्थित ये कब्रिस्तान पीस वैली के नाम में जाना जाता है।

इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा शव दफन है। ये इतना विशाल है कि हर साल लाखों लोग सिर्फ इस कब्रिस्तान को देखने आते हैं। ईराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को दफनाया जाता है।

खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है। इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना है जहा लोग मन्नत मांगते हैं। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। ISIS से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए।

दुनिया भर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को इंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है। कुछ कब्रों से उसमें दफन शख्स की हैसियत का भी पता चलता है।

ये भी पढ़ें:

OMG! एक गावं ऐसा जहां एक ही दिन पैदा हुआ परिवार का हर शख्श

OMG: इस लड़की के पैरों से रोजाना निकल रही लोहे की कीलें, डॉक्टर भी हैं हैरान

OMG...श्मशान में मुर्दे की राख के सामने तंत्र साधना करती है बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट!

OMG...अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट? क्या आपने देखा ये चौंकाने वाला VIDEO

Similar News