VIDEO: जब दो लोगों ने शेरों के पीछे दौड़ाई बाइक, फिर अचानक...

शेर अगर किसी इंसान के पीछे पड़ जाए तो अच्छे अच्छे के पसीने छूठ जाते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार शेरों के पीछे बाइक दौड़ा रहे हैं लेकिन...;

Update: 2017-11-09 09:07 GMT

गुजरात : शेर अगर किसी इंसान के पीछे पड़ जाए तो अच्छे अच्छे के पसीने छूठ जाते हैं। कुछ समझ नहीं आता कि क्या करें। अगर कहीं दूर भी शेर की एक झलक दिख जाए तो लोगों में हड़कंप मच जाता है। लेकिन आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार शेरों के पीछे बाइक दौड़ा रहे हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो गुजरात के गिर जंगल का है। जहां शेर घूमते दिखते हैं। बाइक को पास आता देख वहां मौजूद शेर, शेरनियां और शावक युवकों से दूर भागने लगते हैं। बाइक पर घूम रहे दो लोग गाड़ी उनके पीछे दौड़ा देते हैं। इनके पीछे एक बाइक और चल रही है जहां से ये वीडियो बनाया गया है। उस गाड़ी में भी दो लोग बैठे हैं।

बाइक सवार लगातार उनका पीछा करते रहते हैं और शेर डर के मारे इधर-उधर भागते हुए घने जंगल की ओर जाने की कोशिश करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वहीं मामला सामने आने के बाद अभयारण्य की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं वीडियो में नजर आ रहे युवकों की तलाश की जा रही है। इन युवकों को गिरफ्तार करने के लिए 4 टीमें भी बना ली है। साथ ही वीडियो के सोर्स से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारियों ने घटना पर नाराजगी जाहिर की है।

वीडियो वायरल होते ही वन विभाग की नींद उड़ चुकी है। ये वीडियो कल ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट देखी जा सकती है। जिसमें जीजे 03 लिखा है। यानी गाड़ी गुजरात की ही बताई जा रही है और बाइक दौड़ाने वाले भी गुजरात के ही हैं। जीजे 03 पासिंग के आधार पर ही जांच की जा रही है।

Full View

ये भी पढ़ें:

गजब: एक ऐसा मंदिर जहां पहले करनी होती है 'चोरी', फिर पूरी होती है मनोकामनाएं

OMG! एक गावं ऐसा जहां एक ही दिन पैदा हुआ परिवार का हर शख्श

OMG: इस लड़की के पैरों से रोजाना निकल रही लोहे की कीलें, डॉक्टर भी हैं हैरान

जब एक हाथी और उसके बच्चे को लगी आग, हकीकत जान दंग हो जाएंगे आप

Similar News