VIDEO: समुद्र किनारे लोग कर रहे थे मस्ती, अचानक से पहुंच गई व्हेल फिर...

जब समुद्र के किनारे लोग मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक से एक बड़ा व्हेल पहुंच गया। वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे....;

Update: 2017-11-28 08:30 GMT

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कोई भी फोटोज या वीडियो वायरल होते देर नहीं लगती है। आजकल ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें जब समुद्र के किनारे लोग मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक से एक बड़ा व्हेल पहुंच गया। फिर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल तस्मानिया के किंग्सटन बीच पर मस्ती कर रहे लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख वह हैरान रह गए। समुद्र तट से 200 मीटर दूर कुछ लोग तैर रहे थे, सब आपस में मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक एक व्हेल वहां पर आ गई जिसे देखकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हालांकि उस व्हेल की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। व्हेल कुछ ही मिनटों में वहां से चली भी गई। लेकिन व्हेल लोगों के बीच तकरीबन एक मीटर करीब तक आ गई थी। कई बार तो ऐसा लगा कि मानों वह कभी भी हमला कर सकती है।

व्हेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। व्हेल समुद्र तट के 200 मीटर की दूरी पर तैर रहा था और वहां कई लोग पास में तैर रहे थे। देखे वीडियो

Full View

Similar News