Rashifal: मकर राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल

29 December 2021 aaj ka rashifal । aaj ka love rashifal । aaj ka shubh ank rashifal । today horoscope 29 December 2021। ok google aaj ka rashifal 29 December 2021 । Horoscope Today 29 December 2021

Update: 2021-12-29 06:56 GMT

Rashifal: मकर राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ के द्वारा 

मकर राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

मकर राशि:- वर्ष की शुरुआत में आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और परेशानियां दूर होंगी। यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो मार्च-अप्रैल के महीने में कही से अच्छा रिश्ता आएगा लेकिन ध्यान ना देने के कारण वह हाथ से निकल भी सकता हैं जिसका पछतावा आपको बाद में होगा।

घर का माहौल धार्मिक रहेगा और सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के बीच आपका मत मायने रखेगा और आप अपनी बातों को खुलकर सामने रख पाएंगे। एकल परिवार में रहते हैं तो घर में कोई नया मेहमान आ सकता हैं जिससे खुशी का माहौल रहेगा।

नौकरी की तलाश में हैं तो इस वर्ष के मध्य में दो से तीन अच्छे जॉब ऑफर आएंगे जो आपके लिए उत्तम रहेंगे। ऐसे मे कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले और तभी कोई निर्णय ले। अपनो से बड़ो का परामर्श बहुत काम आएगा और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

सावधानी:- वर्ष के मध्य में मानसिक तनाव रह सकता हैं जो लम्बे समय तक चलेगा। किसी से बात शेयर करने से बहुत मुद्दे सुलझ जायेंगे लेकिन यदि बातो को मन में रखेंगे तो चीज़े और भी उलझेगी। इसलिये किसी अपने के साथ बात को साँझा करे और उनका मार्गदर्शन पाए।

करियर राशिफल:- करियर की दृष्टि से मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ रहेगा। आप वर्ष की शुरुआत शनि ग्रह की अपनी राशि में होने से करेंगे। इसके साथ ही दशम भाव में भी शनि की दृष्टि होगी। जिससे आपको अपनी मेहनत और प्रयास का अधिकतम फल मिलेगा। पहली छमाही अच्छी होगी और आप अपनी संबंधित कंपनियों और फर्मों में अपनी जगह बनाने कबियाब होंगे। वहीं जिन लोगों की टीम उनके अधीन काम करती है, वे अपने अधीन काम करने वाले लोगों से संतुष्ट महसूस करेंगे। साथ ही आप तनाव से भी दूर रहेंगे।

बृहस्पति अपनी ही राशि में होगा जो आपके 2022 के दूसरे भाग को भी शानदार बना देगा। मकर राशिफल कहता हैं कि यदि आपका कोई व्यापारिक व्यवसाय है या आयात / निर्यात हैं, तो समय आपके लिए अनुकूल होगा। आप महान साझेदारिया कर सकते है। और आपको अपने व्यवसाय से काफी लाभ हो सकता है।

2022 के अंतिम कुछ महीने मकर राशि के जातकों के लिए परीक्षा के रूप में आ सकते हैं। प्रतिस्पर्धा या शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं जो आपके कार्यस्थल पर आपकी सीट या महत्व को हथियाने का प्रयास कर सकते हैं। इस प्रकार काम करने वाले पेशेवरों को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए।

आर्थिक राशिफल:- मकर आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ साबित साबित हो सकती है। बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके दूसरे भाव में होने के कारण आपकी आय का प्रवाह अच्छा रह सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने की संभावना है, इसके साथ-साथ आप बचत करने में भी सफल रह सकते हैं। आपको रत्न और आभूषण आदि प्राप्त होने की संभावना है। इस वर्ष की शुरुआत में आपके लिए अचानक से ज़मीन, भवन या कोई चल संपत्ति अर्जित करने के भी संकेत मिल रहे हैं। परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए आप धन ख़र्च कर सकते हैं। जनवरी, मई और अगस्त महीनों में आपको अपनी आर्थिक स्थिति थोड़ी ख़राब होती नज़र आ सकती है। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उचित प्रबंधन करने की ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है क्योंकि आपकी राशि के चौथे भाव में राहु की स्थिति आपके लिए आमदनी के कई रास्ते खोल सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा अप्रैल से सितंबर माह तक और नवंबर माह के बाद से आपको पूरे वर्ष कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसी के साथ इस वर्ष के अंत में यानी दिसंबर के महीने में आपको आर्थिक मामलों में मदद मिल सकती है।

उपाय:- शनिवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर में तिल के तेल का दीपक जलाय, शनिवार को सरसों के तेल का दान करें,

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Tags:    

Similar News