आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि तथा आय में व्यवधान की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में वैचारिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।